DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मिर्जापुर में युवक की तलवार से गला काटकर हत्या:पुरानी रंजिश में हमला, परिजनों ने आरोपी को पीटा, वाराणसी रेफर

मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ले में बीती रात करीब 11 बजे एक युवक की तलवार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पंचदेव के रूप में हुई है, जो अपने घर के पास भोजन के बाद टहल रहा था। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, एसपी सिटी नितेश सिंह और सीओ सिटी विवेक जावला पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हमले की वजह पुरानी रंजिश है। पिछले साल आरोपी ने मृतक के भाई रामराज और भाभी के साथ भी मारपीट की थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए बीएचयू, वाराणसी रेफर किया गया था। आरोप है कि घर लौटने के बाद भी आरोपी उन्हें लगातार धमकी दे रहा था।

वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे आरोपी रमेश को मृतक के परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने उसकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के भाई लक्कड़ ने बताया कि तलवार से हमला किया गया। वही भतीजी ने बताया कि घर में खींचकर ले गए बल पूर्वक मारा। घर से बाहर लाकर गर्दन पर तलवार चला दिया।


https://ift.tt/H84oZvq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *