DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई आग:बदायूं में पीड़ित बोला- पत्नी कहती थी तुझे नीले ड्रम में भरवा दूंगी, हायर सेंटर में भर्ती

बदायूं में पत्नी से विवाद के बाद खुद को आग लगाने वाले युवक का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास से जुड़ी धारा अब कानून में नहीं है, इसलिए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता। घटना सोमवार रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 की है। पीड़ित मनोज कुमार मिश्र एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) हैं। मनोज के मुताबिक किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हुआ था, जो बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। मनोज ने बताया कि विवाद के दौरान उन्होंने गुस्से में घर के बर्तन फेंके और इसके बाद खुद पर आग लगा ली। परिजनों ने तुरंत दौड़कर आग बुझाई और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल किया गया रेफर वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार युवक का शरीर काफी हद तक झुलस चुका है, जिसके बाद उसे हायर सेंटर भेजा गया। पुलिस बोली- आत्महत्या के प्रयास की धारा खत्म थानेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) से भारतीय न्याय संहिता (BNS) में बदलाव के दौरान आत्महत्या के प्रयास की धारा समाप्त हो गई है। ऐसे में खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। पत्नी के खिलाफ भी अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पर अभद्रता का आरोप पीड़ित मनोज का आरोप है कि उनकी पत्नी अक्सर उनके साथ मारपीट करती थी और उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मनोज के अनुसार, जब पत्नी शिकायत लेकर थाने जाती थी, तब हल्का दरोगा पवन भारद्वाज उन्हें फोन कर अभद्रता करता था और मकान खाली करने का दबाव भी बनाता था। मानसिक तनाव में टूट गया था युवक मनोज ने कहा कि लगातार अपमान, घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के कारण वह पूरी तरह टूट चुके थे। उन्हें लगा कि उनके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है, इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद मनोज ने 25 फरवरी 2020 को नीतू से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बीते चार वर्षों में पत्नी कई बार पुलिस में शिकायत कर चुकी है, जिसमें महिला थाने में दर्ज घरेलू हिंसा का मामला भी शामिल है। ‘नीले ड्रम में भरवा दूंगी’ की धमकी मनोज का आरोप है कि उनकी पत्नी उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती रहती थी। कई बार उसने यह भी कहा कि “तुझे नीले ड्रम में भरवा दूंगी”, जिससे वह लगातार डर और तनाव में रहने लगे थे।


https://ift.tt/wkvNs2D

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *