उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत हाईवे और प्रमुख सड़कों पर बिना रॉयल्टी और क्षमता से अधिक खनिज परिवहन कर रहे 10 ट्रकों को पकड़ा गया है। विभाग ने इन चालानों से लगभग 5 लाख रुपये का राजस्व वसूला है। खनन निरीक्षक प्रांजल सिंह के नेतृत्व में यह सघन चेकिंग अभियान तहसील सदर, हसनगंज, बीघापुर और पुरवा क्षेत्रों में चलाया गया। टीम ने हाईवे, लिंक मार्गों और खनन प्रभावित इलाकों से गुजर रहे ट्रक और डंपरों की गहन जांच की। जांच के दौरान वाहनों के खनिज परिवहन से जुड़े दस्तावेज, रॉयल्टी रसीद, परमिट और वाहन की निर्धारित क्षमता के अनुसार लोड की पड़ताल की गई। कई वाहन बिना वैध रॉयल्टी और निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते पाए गए। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 10 ट्रकों के खिलाफ खनन अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जुर्माने और शमन शुल्क के रूप में वसूले गए लगभग 5 लाख रुपये का राजस्व शासन को जमा कराया जाएगा। खनन निरीक्षक प्रांजल सिंह ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि सड़कों की स्थिति भी खराब होती है और दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने यह भी बताया कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/QHJInmV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply