गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय नरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 38 वर्षीय लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। लल्लू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह हादसा मसौलिया गौरा माझा मार्ग पर हुआ है। मृतक नरसिंह और घायल लल्लू दोनों करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बसेरिया तिवारी पुरवा गांव के निवासी थे। दोनों देर रात रामगढ़ गांव में एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं भोज कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। घर लौटते समय वे मैजापुर चीनी मिल में गन्ना बेचकर जा रही एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक नरसिंह के चार बच्चे हैं: अजीत (10 वर्ष), आंचल (15 वर्ष), अंशिका (7 वर्ष) और रिया (4 वर्ष)। इस दुखद घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।परिजन सूचना मिलते ही करनैलगंज कोतवाली पहुंच गए। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मृतक नरसिंह के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल लालू का इलाज गोंडा मेडिकल कॉलेज में जारी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/j0znWxI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply