गोरखपुर में गुरुवार को मौसम ठंडा और गलन भरा रहा। सुबह और शाम के समय तेज ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को काफी ठिठुरन महसूस हो रही। हालात ऐसे रहे कि शहर के कई चौक-चौराहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। देखिए 2 तस्वीरें इससे तापमान तो ज्यादा नहीं गिरा, लेकिन हवा की वजह से ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राहगीर शिवेंद्र गिरी ने बताया कि खिचड़ी के बाद कुछ दिनों तक मौसम साफ और हल्का गर्म हो गया था, लेकिन पिछले 3–4 दिनों से सुबह और शाम गलन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं की वजह से ठंड का असर और ज्यादा हो गया है।
मौसम विज्ञानी डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। वहां से निकलने वाली ठंडी हवाएं पछुआ हवाओं के साथ गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रही हैं। इसी कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और गलन बनी हुई है।
बुधवार को गोरखपुर में हल्की धूप जरूर निकली थी, लेकिन ठंडी हवाओं की रफ्तार तेज होने के कारण लोगों को पूरे दिन ठंड का एहसास होता रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 2–3 दिनों तक मौसम इसी तरह ठंडा और गलन भरा रहने की संभावना है।
https://ift.tt/Ykt4ehO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply