DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सुबह से छाया हल्का कोहरा, ठंडी हवा चली:बारिश के बाद फिर बढ़ी ठंड, पारा गिरा; तेज हवाएं भी थमेंगी

लखनऊ में सुबह से हल्की धुंध और कोहरे का असर बना हुआ है। ठंडी हवा भी 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में मौसम साफ बना रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 49 फीसदी रही। दिन में बादल छाए रहे। लालबाग में मॉडरेट लेवल में AQI लखनऊ में लालबाग 167, अलीगंज 101 के साथ में AQI मॉडरेट लेवल में दर्ज किया गया। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 100 और गोमतीनगर 68 के साथ में संतोषजनक स्तर पर प्रदूषण रहा। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 48 और कुकरैल 44 के साथ में AQI का स्तर अच्छा रहा। गुरुवार को सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 88 रहा। तेज हवा के चलने से कोहरा होगा कम पश्चिमी विक्षोभ एवं मध्य भारत पर बने प्रति चक्रवाती हवाओं के चलते के परिणाम स्वरूप पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बुदेलखंड क्षेत्र और मध्यवर्ती भाग में 40-50 किमी घंटा की तेज झोंके दार हवाओं के साथ हुई सामान्य से अधिक हल्की से मध्यम वर्षा का दौर थमने के साथ आसमान साफ होने से बढे विकरणीय शीतलन के कारण पूर्वांचल के कुछ भाग को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर भाग में रात के न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दिन में विकिरणीय उष्मन बढ़ने से अधिकतम तापमान में प्रभावी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जबकि पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बादलों की उपस्थिति के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इसी क्रम में आगामी 48 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2-3°C की क्रमिक गिरावट के साथ सामान्य के आस-पास पहुंच जाने की संभावना है। वहीं, तेज पछुआ हवाओं के कारण दिन के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में जारी घने से बहुत घने कोहरे के दौर में 5 फरवरी से हवा तेज होने के कारण राजधानी लखनऊ समेत सम्पूर्ण प्रदेश में कोहरे के घनत्व में उत्तरोत्तर कमी आने की संभावना है।


https://ift.tt/hqzJmFb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *