DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीतापुर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर:शीतलहर से तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, जनजीवन प्रभावित

सीतापुर में शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक लगातार जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। देर रात से लेकर सुबह तक घने कोहरे की चादर छाई रहने के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में विजिबिलिटी महज 20 मीटर तक सिमट कर रह गई, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में वाहन चालक फॉग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से सफर करने को विवश हैं। घने कोहरे के कारण सुबह के समय हाईवे, ग्रामीण मार्ग और शहर की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और सुबह टहलने निकलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे के चलते कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। दिन में हल्की धूप जरूर निकल रही है, लेकिन वह शीतलहर के प्रभाव को कम करने में नाकाम साबित हो रही है। धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सर्दी का अहसास बना हुआ है।
लगातार 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएं मौसम को और अधिक सर्द बना रही हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दे रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल शीतलहर और कोहरे से राहत मिलने के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


https://ift.tt/uJwMZ2e

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *