DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उन्नाव में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:बारात जाते समय अज्ञात कार ने ऑटो को मारी टक्कर

उन्नाव में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह ऑटो से बारात में शामिल होने जा रहे थे, तभी एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दरोगा खेड़ा थाना दही निवासी अमृतलाल (50) पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अमृतलाल बुधवार रात जाफ़र खेड़ा गांव में एक बारात में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमृतलाल को तत्काल उन्नाव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
मृतक की बेटी शशि ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाली कार की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।


https://ift.tt/YFbI5At

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *