DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जेपी मेहता ग्राउंड पर बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल कोर्ट:खेलो इंडिया योजना के तहत नगर निगम कराएगा निर्माण, इंजीनियरिंग विभाग बना रहा डिजाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वाराणसी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नित्य नए कार्य किए जा रहे हैं। सिगरा स्टेडियम में सुविधाओं के विकास के बाद हाल ही में संपन्न हुई नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के बाद अब शहर में बास्केटबॉल के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में खेलो इंडिया के तर्ज पर वाराणसी के जेपी मेहता इंटर कालेज के ग्राउंड पर इंटरनेशनल मानक का बास्केटबॉल कोर्ट नगर निगम बनवाएगा। इसे लेकर कवायद शुरू हो गई है और निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने ड्राइंग और डिजाइन बनान भी शुरू कर दिया है। उभरते हुए खिलाड़ियों को मिलेगा नया आयाम महापौर अशोक तिवारी ने बताया – वाराणसी में बास्केटबॉल के कई उदयीमान खिलाड़ी हैं। उन्हें अच्छा प्लेटफार्म देने के लिए वाराणसी के जेपी मेहता नगर निगम इंटर कालेज में नगर निगम इंटरनेशनल स्तर का कोर्ट बनाएगा। जो हर सुविधा से लैस रहेगा। प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान का यह कोर्ट हिस्सा होगा। नगर निगम कार्यकारिणी ने दी हरी झंडी महापौर ने बताया – नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में इस प्रसव को हरी झंडी मिलने के बाद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इसका निरीक्षण किया था। निगम का इंजीनियरिंग विभाग ने इस परियोजना पर काम करना शुरू कर दिया है। विभाग विशेषज्ञों की मदद से कोर्ट का विस्तृत ड्राइंग और डिजाइन तैयार करने में जुटा है। उन्होंने बताया – इस कोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा जिसमें सिंथेटिक सरफेस, फ्लड लाइट्स और दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था होगी। महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग कोर्ट नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया – महिला और पुरुष खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कोर्ट बनाए जाएंगे साथ ही यहां चेंजिंग रूम और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण भी प्रस्तावित है। जेपी मेहता ग्राउंड शहर के मध्य में स्थित होने के कारण बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए सबसे पसंदीदा अभ्यास स्थल रहा है। बास्केटबॉल कोर्ट से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिलेगा, बल्कि शहर में खेल संस्कृति को भी नया विस्तार मिलेगा। नगर निगम हर खिलाड़ी के साथ महापौर ने कहा – प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हर हाथ में खेल हो और हर खिलाड़ी को समान अवसर मिले। वहीं बास्केटबॉल की अपार प्रतिभाएं हैं, जिन्हें बस एक अच्छे मंच की तलाश है। जेपी मेहता इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर बनने वाला यह कोर्ट युवाओं को समर्पित है। डिजाइन फाइनल होते ही निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराया जाएगा। नगर निगम काशी के हर खेल और हर खिलाड़ी के साथ खड़ा है।


https://ift.tt/DJZ645Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *