नमस्कार, कानपुर में कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह बवाल हो गया। देर से पहुंचने पर टीचरों ने छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों और बेल्टों से पीटा। पिटाई से 10 स्टूडेंट्स घायल हो गए। इनमें चार छात्राएं हैं। एक छात्रा का हाथ फट गया। घाटमपुर पुलिस ने लव जिहाद के आरोपी आमिर जैदी की कस्बे के प्रमुख चौराहों पर पैदल परेड कराई। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। वहीं नवाबगंज में 20 वर्षीय युवक ने तमंचे से सिर में गोली मार कर सुसाइड कर लिया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।
अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1: कानपुर में टीचरों ने 10 छात्र-छात्राओं को बेल्ट-डंडे से पीटा:लड़की का हाथ फटा, 4 शिक्षक अरेस्ट; इंजीनियरिंग कॉलेज में बवाल
कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह बवाल हो गया। देर से पहुंचने पर टीचरों ने छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों और बेल्टों से पीटा। पिटाई से 10 स्टूडेंट्स घायल हो गए। इनमें चार छात्राएं हैं। एक छात्रा का हाथ फट गया। खून निकलते देख साथी भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। कॉलेज का गेट बंद कर छात्र वी वांट जस्टिस जैसे नारे लगाने लगे। कॉलेज में तोड़फोड़ भी की गई। घायल छात्र-छात्राओं को कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर
2: नवाबगंज में युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली:बिस्तर पर पड़े थे मांस के टुकड़े, बड़े भाई के घर पहुंचने पर जानकारी हुई नवाबगंज के ख्योरा थानाक्षेत्र में 20 वर्षीय वेल्डिंग कारीगर ने तमंचे से सिर में गोली मार कर सुसाइड कर लिया। घटना के समय घर पर वह अकेला था। दोपहर करीब एक बजे बड़ा भाई काम से लौटे भाई घर पहुंचा तो लहुलूहान शव देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, एसीपी कर्नलगंज व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच में कमरे से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व अन्य साक्ष्य मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पढ़ें पूरी खबर
3: लव जिहाद के आरोपी की पैदल परेड निकाली:गिड़गिड़ाते हुए बोला- साहब, गलती हो गई; अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में सामने आए लव जिहाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, बुधवार को पुलिस ने लव जिहाद के आरोपी आमिर जैदी की घाटमपुर कस्बे के प्रमुख चौराहों पर पैदल परेड कराई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। परेड के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया और कहता रहा- “साहब गलती हो गई, अब दूसरी लड़की को नहीं देखूंगा।” पढ़ें पूरी खबर
4: DIOS ऑफिस में कामकाज ठप, कर्मचारी बोले गाली नहीं सुनेंगे:संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कराई बैठक तब वापस काम पर लौटे, सुलह हुई
डीआईओएस कार्यालय में वरिष्ठ सहायक से डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय द्वारा गाली देने व जाति सूचक शब्द कहने का मामले में बुधवार को कर्मचारियों ने डीआईओएस आफिस में काम ठप कर दिया। हाथ में माइक लेकर नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है। आगे और लड़ाई है। कामकाज रोककर सभी कर्मचारी आफिस के बाहर आकर खड़े हो गए। हालांकि, संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस संतोष कुमार राय व बीएसए सुरजीत कुमार सिंह और कर्मचारियों के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी कामकाज पर लौट और प्रदर्शन समाप्त हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
5: बीकॉम स्टूडेंट से मारपीट करने वाले 7 आरोपी अरेस्ट:फायरिंग करने वाला घर से भागा, गिरफ्तार आरोपियों में BSC छात्र भी शामिल
काकादेव थानाक्षेत्र के पांडु नगर में बीच बाजार बीकॉम स्टूडेंट के साथ मारपीट करने वाले बीएससी छात्र समेत 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग करने वाला युवक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। युवक की तलाश में दो टीमें लगी हुई है। मंगलवार को दो वीडियो वायरल हुए, जिसमें 39 सेकेंड के वीडियो में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बीकॉम स्टूडेंट को एक के बाद एक 22 थप्पड़–घूसें जड़े थे। वहीं 8 मिनट 29 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करते हुए एक युवक कैद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर 6: कानपुर का ईदगाह चौराहा बन रहा मौत का कुआं:गड्ढे के साथ लोग सेल्फी ले रहे, पार्षद बोले- 150 साल पुराने नाले अभी और धसेंगे
कानपुर का ईदगाह चौराहा अब लगातार धंस रहा है। शरुआत में इस गड्ढे की गहराई केवल 12 फिट थी। 3 दिनों के बाद इस गड्ढे की गहराई 20 फिट हो गई। इससे मकान धंसने का खतरा बना हुआ है। ईदगाह चौराहा पर सड़क लगातार दरक रही है। अब इस गड्ढे की लंबाई लगभग 25 मीटर हो गई है। लोग इस गड्ढे को अब मौत का कुआं कह रहे हैं। लोग यहां आकर अब सेल्फी ले रहे हैं। यह पिकनिक स्पॉट बनता जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 7: मेट्रो का सफल ट्रायल रन हुआ:कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता का सफर 15 मिनट होगा, UPMRC एमडी ने कहा-अब इंटरनेशनल टीम करेगी निरीक्षण कानपुर मेट्रो का सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक ट्रायल रन बुधवार को हुआ। सुबह 11 बजे यू.पी. मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के नेतृत्व में मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ट्रेन नौबस्ता के लिए रवाना हुई। यह ट्रायल रन लगभग चार घंटे तक चला। इस रूट पर मेट्रो के संचालन से 10 लाख की आबादी का सफर आसान होगा। ट्रायल रन के दौरान एमडी सुशील कुमार ने मेट्रो के अंदर विभिन्न तकनीकी और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर
8: कानपुर DRDO ने स्वदेशी एवलांच एयरबैग बनाया:पहाड़ों पर तैनात जवानों की जान बचाएगा, पीठ पर लदा बैग सिर्फ 4 सेकेंड में खुल जाएगा कानपुर डीआरडीओ ने स्वदेशी एवलांच एयरबैग तैयार किया है। यह बैग बर्फ के पहाड़ों पर तैनाती वाले जवानों की रक्षा करेगा। इस एयरबैग में एक हैंडल दिया हुआ है। जिसको खींचने पर महज चार सेकेंड से कम समय में एयरबैग में हवा भर जाती है। जिसके फूलने के बाद जवान हिमस्खलन से सुरक्षित रहेगा। इतना ही नहीं वहां से आसानी से निकल भी आएगा। कालपी रोड में लगे एमएसएमई एक्सपो में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस (डीजीक्यूए) के स्टाल में रखा यह एयरबैग लोगों को देश रक्षा को लेकर काफी भा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
9: कानपुर में सुबह घना कोहरा, दोपहर में गुनगुनी धूप:दिन में ठंडी हवा से गलन बरकरार, सूरज निकला तो बाजार में चहल-पहल बढ़ी शहर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा है। इसके अलावा पेड़ों से ओस बूंदे भी गिरीं। कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम रही। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम कुछ साफ हुआ। एक बजे के बाद सूरज निकला। इससे बाचार में चहल-पहल बढ़ी। हालांकि ठंडी हवा चलने से गलन बरकरार है। मौसम विशेषज्ञ आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम का अनुमान जता रहे हैं। कानपुर का मौसम मंगलवार को हुई बारिश के दौरान न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो कि सामान्य तापमान से 4.2 डिग्री अधिक रहा। पढ़ें पूरी खबर
10: कानपुर में शब-ए-बरात:कब्रिस्तान पहुंचकर अपने पुरखों को याद किया, मगफिरत की दुआएं मांगीं; मस्जिदों में इबादत की गई कानपुर में शब-ए-बारात की रात पर इबादतगाह गुलजार रहीं। रात में जाग कर इबादत की गई। कब्रिस्तान पहुंचकर अपने पुरखों की कब्रों पर फातिहा कर अल्लाह से उनकी मगफिरत की दुआ मांगी गई। उसके पहले अकीदतमंद कब्रिस्तानों में पहुंचकर कब्रों की सफाई में जुटे रहे। शाम होते ही कब्रों को फूलों से सजाया गया। अगरबत्ती जलाई गई। इत्र की खुशबू लगाई गई। कब्र के पास मोमबत्तियां जलाकर रोशनी की गई। घरों और मस्जिदों में पूरी रात इबादत का सिलसिला जारी रहा। कहीं मिलादें हुईं तो कहीं दरूद-ओ-सलाम पढ़ा गया। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/4CLG7u9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply