अयोध्या नगर निगम ने कर वसूली में तेजी लाने के लिए बुधवार को कुर्की की कार्रवाई की। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई की गई, जिसके तहत तीन दुकानें सील की गईं।
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि फतेहगंज के बेचन राम एवं वासुदेव पर लगभग ढाई लाख रुपये गृह कर एवं जलकर बकाया था, जिसकी वसूली के लिए उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर अधीक्षक जयप्रकाश एवं विनय कुमार के नेतृत्व में की गई। उन्होंने लोगों से समय से गृह कर एवं जलकर जमा कर नोड्यूज प्रमाण पत्र प्राप्त करने का आग्रह किया है। कुर्की में घर में बंद रह गया एक सदस्य, देर रात पुलिस ने निकाला दूसरी ओर नगर निगम की टीम जब तीन दुकानों की सीलिंग की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक दुकान के अंदर रहने वाले परिवार का एक सदस्य बंद हो गया। जबकि तीन लोग घंटों बेटी को बाहर निकालने की जुगत लगाते रहे। देर रात लगभग 10:00 बजे नगर निगम की टीम के साथ पुलिस ने घर में बंद युवती को बाहर निकाला। नगर निगम की कार्रवाई की प्रति आक्रोश है। पीड़ित परिवार की प्रियंका का कहना है कि उसकी दुकान और मकान पर 90,000 रुपये गृह कर जलकर बकाया था। जिसमें ₹30,000 रुपये पहले जमा किए जा चुके हैं।
छोटी देवकाली वार्ड में शिविर लगाकर 52 हजार 377 रुपये कर वसूले गए -छोटी देवकाली वार्ड में बुधवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के निर्देश पर शिविर लगाकर कर संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस दौरान 52377 रुपये गृह एवं जलकर के रूप में वसूले गए। छोटी देवकाली वार्ड के मकसूदन विद्यालय में आयोजित शिविर का निरीक्षण पार्षद अनुज दास एवं जोनल अधिकारी अशोक गुप्त ने किया।शिविर में मौजूद कर अधीक्षक विनोद गौड़, राजस्व निरीक्षक शमशेर सिंह, राजस्व संग्रहकर्ता गोविंद पांडे एवं अवनीश शुक्ल ने पूरे समय मौजूद रहकर जनसमस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान कुल 17 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य छह लोगों के प्रार्थनापत्र पर जांच के आदेश दिए गए। इस दौरान कुल 9 लोगों ने 52 हजार 377 रुपये कर के रूप में जमा किए।
https://ift.tt/LxZts4g
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply