लखनऊ के गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी का सभागार बुधवार को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। अवसर था बलरामपुर हॉस्पिटल के स्थापना दिवस का। इस खास मौके पर अस्पताल प्रशासन की ओर से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कला, संगीत और नृत्य के विविध रूपों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की कड़ी में सबसे पहले मधुर संगीत और भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया गया। सुरीली आवाज़ों ने सभागार में संगीत की अलग ही ऊर्जा भर दी। इसके बाद एकल नृत्य प्रस्तुतियों में शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य शैलियों का सुंदर संगम देखने को मिला।जिसे श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। 157 वर्षों की यात्रा गौरवशाली इस अवसर पर डीजी पवन कुमार अरुण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बलरामपुर हॉस्पिटल की विरासत से विश्वास तक की 157 वर्षों की यात्रा गौरवशाली और सफल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं, बल्कि कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बलरामपुर हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं में भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान वर्षों से आमजन की सेवा में समर्पित है। आयोजन से जुड़े सभी को बधाई दी कार्यक्रम में बलरामपुर हॉस्पिटल की निदेशक कविता आर्य भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य कर्मचारियों और चिकित्सकों के बीच रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी को बधाई दी।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंच संचालन हिमांशु प्रताप सिंह और दीपिका द्विवेदी ने बेहद सधे और प्रभावशाली अंदाज़ में किया। दोनों ने पूरे कार्यक्रम को रोचक और व्यवस्थित बनाए रखा।
https://ift.tt/5ern3FE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply