इटावा में नमाज पढ़कर लौट रहे महोला जेल में तैनात एक सिपाही को हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी के लिए रोक लिया। विरोध करने पर सिपाही के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसकी कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद पीएसी जवानों के समय पर हस्तक्षेप से सिपाही की जान बच सकी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुरादाबाद के थाना छजलेट क्षेत्र के कुरीरवाना गांव निवासी अर्श मलिक महौला जेल में सिपाही के पद पर तैनात हैं। मंगलवार रात वह शहर की रजा मस्जिद से इशा की नमाज अदा करने के बाद जेलर की कार से महौला जेल लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी शहर के कुनैरा मोड़ पर पहुंची, तभी अचानक एक कार ने सामने आकर रास्ता रोक लिया। कार से उतरे युवक ने खुद को सिकंदर यादव निवासी कुनैरा बताते हुए उनसे रंगदारी की मांग शुरू कर दी। विरोध पर सिपाही से मारपीट और तोड़फोड़ सिपाही ने जब रंगदारी देने से मना किया और खुद को जेल कर्मी बताते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, तो आरोपी गुस्से में आ गया। उसने गाली गलौज शुरू कर दी और कार में जमकर तोड़फोड़ की। कार के शीशे तोड़ दिए गए और वाहन को काफी नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद आरोपी ने सिपाही को कार से बाहर खींच लिया और सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे सिपाही को गंभीर चोटें आईं। पीएसी जवानों के बीच बचाव से बची जान अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। इसी दौरान मौके से गुजर रहे पीएसी के जवानों ने हालात बिगड़ते देख तुरंत बीच बचाव किया और घायल सिपाही को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बावजूद आरोपी हमला करने की कोशिश करता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार, 16 मुकदमे दर्ज पीड़ित सिपाही की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रंगदारी, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी सिकंदर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से मारपीट, लूट, धमकी समेत कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
https://ift.tt/LJ4TnNV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply