बदायूं में आंख का ऑपरेशन कराने आए बुजुर्ग की एक निजी अस्पताल में कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच खींचतान भी हुई। इंजेक्शन के कुछ ही देर बाद हालत बिगड़ी मामला वजीरगंज कस्बे में स्थित बालाजी आई केयर अस्पताल का है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी निहाल सिंह (62) को परिजन बुधवार शाम मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ मिनटों में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे कमल ने बताया कि इंजेक्शन लगने के दो से तीन मिनट के भीतर ही उनके पिता ने दम तोड़ दिया। परिवार का आरोप है कि गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण ही यह हादसा हुआ है। डॉक्टर व स्टाफ की गिरफ्तारी की मांग बुजुर्ग की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर व अस्पताल स्टाफ की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने अस्पताल गेट पर शव रखकर नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंची पुलिस से भी परिजनों की झड़प हो गई, क्योंकि उन्हें लगा कि पुलिस डॉक्टर का पक्ष ले रही है। वजीरगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि परिजन तहरीर देते हैं तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल संचालक से संपर्क नहीं हो सका है। परिजन अब भी मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।
https://ift.tt/a34blAm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply