DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरदोई में शाहाबाद-जमुरा मार्ग चौड़ीकरण को मंजूरी:सीएम योगी आदित्यनाथ ने 22.01 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के आंझी–शाहाबाद–जमुरा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए ₹22.01 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के तहत लगभग 14 किलोमीटर लंबे मार्ग का विकास किया जाएगा। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था, जिससे क्षेत्रीय निवासियों को आवागमन में परेशानी होती थी। विशेषकर बरसात के दौरान जलभराव और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यातायात सुगम होगा। इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों का नगरों और प्रमुख बाजारों से सीधा संपर्क बेहतर होगा। इससे क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि परिवहन को भी लाभ मिलेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।


https://ift.tt/Mur3Zpa

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *