DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में चलती ट्रेन में युवक की पिटाई, VIDEO:15 मिनट तक लात-घूंसे और लाठी-डंडे से मारे, पैर पकड़कर माफी मंगवाई

सहारनपुर में चलती ट्रेन के अंदर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में चार से पांच युवक एक अन्य युवक को लात-घूंसे और लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री दहशत में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करता नजर नहीं आया। वीडियो में हमलावर युवक पीड़ित को अपने पैर पकड़कर माफी मांगने के लिए मजबूर करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मारपीट करीब 15 मिनट तक चली। इस दौरान आरोपी युवक पीड़ित को गोली मारने की धमकी देते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। आरोपियों ने खुद ही मारपीट का वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मामला करीब छह महीने पहले हुए एक पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि उस समय एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें चार युवक घायल हो गए थे। बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने आपसी समझौता करा दिया था, लेकिन युवकों के बीच रंजिश बनी रही। आरोप है कि तब से दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे को मौका मिलने पर अकेला पाकर मारपीट करते हैं और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर देते हैं। ताजा घटना को भी इसी पुरानी रंजिश का नतीजा माना जा रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक स्थानीय बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही संबंधित युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/EJZxvzX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *