DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक बने सुकीर्ति माधव मिश्रा:अभिषेक यादव की लेंगे जगह, कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ी सख्ती की उम्मीद

उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारी सुकीर्ति माधव मिश्रा को पीलीभीत का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है। वे अपनी तेज-तर्रार और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अब पीलीभीत की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। सुकीर्ति माधव मिश्रा ने अभिषेक यादव का स्थान लिया है। अभिषेक यादव को पदोन्नति के बाद लखनऊ स्थित एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी- सुकीर्ति माधव मूल रूप से बिहार के निवासी सुकीर्ति माधव मिश्रा उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते हैं। उनकी कार्यशैली ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर आधारित रही है। जिन-जिन जिलों में उनकी तैनाती हुई, वहां संगठित और पेशेवर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए या तो उन्हें जेल भेजा गया या फिर जिले से बाहर होने पर मजबूर किया गया। वे न सिर्फ सख्त प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं, बल्कि संवेदनशील और जनहितैषी पुलिसिंग के लिए भी उनकी पहचान रही है। तकनीक और मानवीय दृष्टिकोण के समन्वय से उन्होंने कई जिलों में अपराध नियंत्रण और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत किया है। पीलीभीत जैसे तराई और नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील जिले में उनके सामने कई अहम चुनौतियां होंगी। सीमावर्ती अपराध, तस्करी, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके अलावा आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ाना भी उनके एजेंडे का अहम हिस्सा माना जा रहा है। सुकीर्ति माधव मिश्रा की नियुक्ति से जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।


https://ift.tt/SpeEr0M

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *