DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पं. बिरजू महाराज जयंती पर विशेष आयोजन:लखनऊ में कला-संस्कृति से जुड़ा दो दिवसीय व्याख्यान शुरू

लखनऊ में कथक सम्राट पद्म विभूषण पं. बिरजू महाराज की जयंती पर दो दिवसीय विशेष व्याख्यान कार्यक्रम शुरू हो गया। यह आयोजन बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के जयशंकर सभागार में किया गया। बुधवार को शुरू हुए इस समारोह में कला, संस्कृति और शास्त्रीय नृत्य पर केंद्रित वातावरण रहा। संस्थान की परंपरा के अनुसार, हर वर्ष 4 फरवरी को पं. बिरजू महाराज की जयंती पर सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी दो दिवसीय आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत 4 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे विशेष व्याख्यान से हुई, जिसमें बिरजू महाराज कथक संस्थान और भातखण्डे विश्वविद्यालय के शोधार्थी, विद्यार्थी, शिक्षक और कला प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साधना पर आधारित एक विशेष वृत्तचित्र प्रदर्शित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद पं. बिरजू महाराज के जीवन, उनकी कला-दृष्टि और साधना पर आधारित एक विशेष वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म में गुरु की तपस्या, मंच साधना और भारतीय कथक को मिली नई पहचान को दर्शाया गया, जिसे देखकर श्रोताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। व्याख्यान के मुख्य वक्ता वाराणसी से आए डॉ. गौतम चटर्जी थे। उन्होंने ‘नाट्यशास्त्र और समकालीन शास्त्रीय नृत्य विधाएँ’ विषय पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. चटर्जी ने नाट्यशास्त्र की मूल अवधारणाओं को सरल भाषा में समझाया और बताया कि शास्त्रीय नृत्य की आधुनिक प्रस्तुतियों में भी नाट्यशास्त्र की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है। विषय से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विषय से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए, जिनके संतोषजनक उत्तर वक्ता द्वारा दिए गए। उपस्थित श्रोताओं ने इस व्याख्यान को विचारोत्तेजक बताया।कार्यक्रम में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति मांडवी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने पं. बिरजू महाराज को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की आत्मा बताया और कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।


https://ift.tt/jPLgCVw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *