DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ननद ने विवाहिता के चेहरे पर फेंका थिनर:पीलीभीत में पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पीलीभीत में एक विवाहिता के चेहरे पर उसकी ननद ने थिनर फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा झुलस गया। इस मामले में अमरिया पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी संदीप कौर ने एसपी के आदेश पर थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका विवाह 12 मार्च 2009 को ग्राम हरदासपुर, थाना अमरिया निवासी सुखवंत सिंह से हुआ था। उनके दो बेटे और एक बेटी है। संदीप कौर परिवार की सहमति से बच्चों की पढ़ाई के लिए सितारगंज कस्बे में किराए के मकान में रह रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति पिछले तीन साल से बच्चों की पढ़ाई और मकान का किराया नहीं दे रहे हैं। उनके पति स्पेन में रहते हैं। विवाहिता के अनुसार, विरोध करने पर उनके पति सुखवंत सिंह, सास वचन कौर, ननद परमिंदर कौर और बलजिंदर ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान ननद परमिंदर कौर ने उनके चेहरे पर थिनर फेंक दिया, जिससे उनका चेहरा झुलस गया। संदीप कौर ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उनकी हत्या करना चाहते हैं और उनके पति दूसरी शादी करना चाह रहे हैं। पुलिस ने एसपी के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।


https://ift.tt/hqvf1wj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *