DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौसी के सर्राफा व्यापारी पर आयकर छापा:व्यापारियों ने बाजार बंद किया, 8 घंटे से कार्रवाई, 20 से अधिक अधिकारी मौजूद

चंदौसी में एक सर्राफा व्यापारी के प्रतिष्ठान और आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। बुधवार दोपहर शुरू हुई यह कार्रवाई पिछले 8 घंटे से अधिक समय से जारी है। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और कार्रवाई का विरोध भी किया। आयकर विभाग की टीम बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार पहुंची। चार गाड़ियों में 20 से अधिक अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने तुरंत व्यापारी की दुकान को घेर लिया। शुरुआती एक घंटे तक बाजार के लोगों को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं हुई। शाम करीब 4 बजे आयकर विभाग की छापामारी की खबर फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बड़ा बाजार स्थित मोंटू ज्वेलर्स की दुकान और महाजन बिसौली गेट स्थित उनके आवास पर अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और इस कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतर आए, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। आयकर विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद है। यह छापामारी मुरादाबाद आयकर विभाग कार्यालय के डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में चार टीमों द्वारा की जा रही है। दुकान और घर के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है, और न ही घर के सदस्यों को बाहर जाने दिया जा रहा है। इस कार्रवाई से केवल सर्राफा व्यापारी ही नहीं, बल्कि चंदौसी शहर के अन्य बड़े व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।


https://ift.tt/L3g8xfk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *