DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कैफे कांड का मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर जिला बदर:पुलिस ने बदायूं बॉर्डर पर ले जाकर छोड़ा, सीमा में घुसने पर होगी सीधी गिरफ्तारी

राजेंद्रनगर के कैफे में नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी के दौरान बवाल करने वाले मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर के खिलाफ आज पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। सुभाषनगर पुलिस ने आज ऋषभ को हिरासत में लिया और उसे बरेली की सीमा से बाहर खदेड़ दिया। पुलिस टीम उसे सरकारी गाड़ी से बदायूं बॉर्डर तक छोड़कर आई है। दिसंबर में कैफे में मचाया था तांडव
यह पूरा मामला 28 दिसंबर का है, जब प्रेमनगर के ‘दि डेन कैफे’ में एक नर्सिंग छात्रा अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। ऋषभ ठाकुर ने अपने 20-25 साथियों के साथ वहां पहुंचकर खुद को संगठन का पदाधिकारी बताते हुए तोड़फोड़ की थी। उसने कैफे संचालक और वहां मौजूद दूसरे समुदाय के युवकों के साथ जमकर मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जमानत पर आते ही पुलिस ने दी देश निकाला जैसी सजा
वारदात के बाद से फरार चल रहे ऋषभ ने पिछले महीने ही कोर्ट में सरेंडर किया था। लेकिन जेल से बाहर आते ही पुलिस ने उसकी गुंडागर्दी पर लगाम लगाने के लिए जिला बदर की फाइल तैयार कर ली थी। आज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि आरोपी अब अगले 6 महीने तक जिले की सीमा में कदम नहीं रख पाएगा। अगर वह कहीं भी छिपा पाया गया, तो उस पर एक और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।


https://ift.tt/ERgvsML

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *