हापुड़ में बुधवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। महिला के गले पर फंदे के निशान मिले है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के आरिफपुर मढैय्या गांव का है। मृतका की पहचान तनु के रूप में हुई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार तनु की शादी करीब पांच साल पहले मेरठ के घुड़म गांव निवासी युवक से हुई थी। बताया गया है कि वह पिछले लगभग 25 दिनों से अपने पति को छोड़कर आरिफपुर मढैय्या गांव में अपने पति के एक दोस्त के साथ रह रही थी। जबकि मूल रूप से वह सलारपुर गांव की निवासी थी। जिस व्यक्ति के साथ महिला रह रही थी। वह घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन मुदाफरा चौकी पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया- महिला के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/KQA0MzG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply