कानपुर के मीरपुर स्थित कमेला में पुलिस अपनी जमीन खाली कराने पहुंची। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर बुधवार रात 8 बजे सपा विधायक हसन रूमी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि वे पुलिस कमिश्नर से बात कर मोहलत मांगेंगे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वे दो पीढ़ियों से, करीब 70 सालों से, यहां निवास कर रहे हैं। उनके पास बिजली का मीटर, पहचान पत्र, आधार और पासपोर्ट जैसे सभी वैध दस्तावेज इसी पते पर हैं। उनका आरोप है कि अक्टूबर 2023 से पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, लेकिन कोई आधिकारिक नोटिस नहीं दिया गया। 2 फरवरी को पुलिस माइक लेकर आई और दो दिन में जगह खाली करने की चेतावनी देकर चली गई। क्षेत्र की सन्नो, कलावती और चांदबीबी ने बताया कि 2 फरवरी को भारी पुलिस बल मोहल्ले में आया था। पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से शांति बनाए रखने और स्वेच्छा से 100 से अधिक मकानों को दो दिन के भीतर खाली करने की अपील की थी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में विरोध और नाराजगी देखी जा रही है। महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल है। हालांकि, क्षेत्रीय विधायक हसन रूमी ने लोगों को अधिकारियों से मिलकर समय मांगने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के सानिया, रमेश, पलक और राशिद जैसे निवासियों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बच्चों की पढ़ाई चल रही है। यदि उनके घर खाली करवाए जाते हैं, तो वे कहां जाएंगे और बच्चों की शिक्षा कैसे जारी रहेगी। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर पुलिस की जमीन खाली करने के लिए लोगों से अपील की गई है। उन्होंने कहा कि आगे आदेश आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/dusIKbU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply