बिजनौर कोतवाली रोड पर बारूकी फ्लाईओवर के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला और एक वर्षीय बच्चा घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा गया। यह घटना बुधवार को बिजनौर कोतवाली रोड पर ग्राम बारूकी फ्लाईओवर के पास संगम पैलेस के निकट हुई। जानकारी के अनुसार, स्प्लेंडर बाइक (UP20CE5462) चला रहे अमित (पुत्र धर्मवीर, निवासी सुन्दरपुर, थाना कोतवाली शहर) की टक्कर अपाचे बाइक (UP20AR4048) से हुई। अपाचे पर निजामु (25, पुत्र बाबू, निवासी भगैन उर्फ मुकीमपुर बालू, थाना कोतवाली शहर) अपनी 23 वर्षीय पत्नी और लगभग एक वर्षीय बच्चे के साथ उमरी गांव से परिचितों से मिलकर लौट रहे थे। देखें, हादसे की 4 तस्वीरें…
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्प्लेंडर चालक अमित और अपाचे चालक निजामु गंभीर रूप से घायल हो गए। निजामु की पत्नी सानिया (23) और उनका एक वर्षीय बच्चा भी चोटिल हुए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमित और निजामु को मृत घोषित कर दिया। मृतक अमित की शादी चार साल पहले हुई थी और उनका तीन साल का एक बेटा है। वह डेकोरेशन का काम करते थे और शादी में काम करने के लिए गए हुए थे। वहीं, निजामु मजदूरी करते थे। उनकी शादी को दो साल हुए थे और उनका एक वर्षीय बच्चा है। निजामु की पत्नी सानिया और बच्चे का इलाज अस्पताल में जारी है। कोतवाली देहात प्रभारी परवेज तोमर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
https://ift.tt/6tbOMlP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply