लखनऊ के चारबाग इलाके में एक युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। करीब 60 फीट की ऊंचाई पर शव लटकता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हाइड्रोलिक मशीन मंगाकर शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पहचान नहीं होने के कारण शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नाका पुलिस को सूचना मिली एक अज्ञात युवक स्टेशन के पीछे की तरफ पेड़ से लटक गया है। इसके बाद टीम ने शव उतारने का प्रयास शुरू किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। 2 तस्वीरें देखिए… हाइड्रोलिक मशीन मौके पर मंगाई इसके बाद फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा। इसके लिए टीम को हाइड्रोलिक मशीन लगानी पड़ी। जिसकी मदद से शव उतारा गया। युवक कैसे पेड़ के ऊपर पहुंचा इसकी जानकारी की जा रही है। वहीं तस्वीर की मदद से पुलिस पहचान में जुटी हुई है। गाड़ी लगाने में काफी दिक्कत हुई हाइड्रोलिक मशीन संचालक ओंकारनाथ राव ने बताया- करीब 2 बजे सूचना मिली कि चारबाग केकेसी के पास एक युवक ने बरगद के पेड़ पर 60 फीट ऊपर फांसी लगा ली है। जब मौके पर पहुंचे तो गाड़ी लगाने में काफी दिक्कत हुई। नॉर्मल लेडर लगाकर शव को उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से तमाम दिक्कतों के बीच पेड़ की टहनियों को काटते हुए ऊपर गए। मशीन को मैन्युअल ऑपरेट किया गया। इसके बाद शव उतारा गया। टीम में विजय पाल सिंह, राजीव कुमार यादव, मनोज कुमार पांडे और ललित कुमार पांडेय शामिल थे।
https://ift.tt/B61vFJN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply