DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाली गलौज का विरोध करने पर परिवार पर हमला:पनकी में शराबियों ने मारपीट की, मुकदमा दर्ज

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज ईडब्ल्यूएस भाग-1 में रविवार देर शाम नशे की हालत में कुछ लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामबाबू निवासी गंगागंज ईडब्ल्यूएस भाग-1 के अनुसार बाबू, महाबली झा और उनके कुछ साथी शराब के नशे में उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रामबाबू, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी भी देकर गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।


https://ift.tt/eTDXGxB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *