DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ABVP के आगे झुका कॉलेज प्रशासन:आरोपी प्रोफेसर सलाखों के पीछे, लेट फीस और फाइन से मिली आजादी

महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में छात्रों के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने 2 टीचरों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने चार टीचरों को अरेस्ट किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन ने भी छात्रों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हो गए थे। दरअसल, बुधवार सुबह महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बवाल हो गया। देर से पहुंचने पर टीचरों ने छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों और बेल्टों से पीटा। पिटाई से 10 स्टूडेंट्स घायल हो गए। इनमें चार छात्राएं हैं। एक छात्रा का हाथ फट गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस और पीएसी बुलानी पड़ी। एक छात्र के पिता की शिकायत पर 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने 2 टीचरों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने चार टीचरों को अरेस्ट किया है।
अब पढ़िए पूरा मामला मंधाना में जीटी रोड पर महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज है। यहां प्रोफेशनल्स कोर्सेस की पढ़ाई होती है। कॉलेज में क्लासेज सुबह 9 बजे से शुरू होती है। बीबीए, बीसीए और बीटेक के कई छात्र बुधवार सुबह 9 बजे के बाद कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि देर से पहुंचने वाले छात्रों को कॉलेज में टीचरों ने पीटा। टीचरों ने कॉलेज का गेट बंद करा दिया था। इसके बाद डंटों और बेल्ट से पीटा। पिटाई से छात्र अभिषेक, चित्रांश, कृष्णा, अग्रिम द्विवेदी, अक्षांश, अस्मित सोनकर के अलावा छात्राएं मुस्कान, अंजली, अंशिका, अनन्या भी घायल हो गईं। डंडे की पिटाई से मुस्कान का हाथ फट गया। हाथ में गंभीर चोट लगने पर इन चारों छात्राओं को कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बात जब कॉलेज के अंदर छात्रों को मिली तो वे भड़क उठे। छात्रों का कहना है कि सुबह शहर में घना कोहरा था। सड़क पर कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। कॉलेज पहुंचने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है। कुछ छात्र कोहरे की वजह कर देर से पहुंचे थे। छात्रों का हंगामा बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुभाष चंद्र मौर्य, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार पाठक को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए इंक्वायरी कमेटी गठित कर दी गई है। इसके अलावा बुधवार की कक्षाओं को भी सस्पेंड करते हुए छात्र-छात्राओं से सुरक्षित कैंपस से बाहर जाने के लिए कहा गया है। सस्पेंड किए गए दोनों टीचर के अलावा चार और टीचर प्रशांत मिश्रा और शुभम गोयनका, रोहित वर्मा, शिवानी कपूर को पुलिस अपनी हिरासत में लेकर गई है। करीब 7 घंटे तक हंगामा चला। कॉलेज मैनेजमेंट ने मानी छात्रों की मांगें लेट फीस चार्ज न लिया जाए। 90 प्रतिशत अटेंट्स क़ो 75 प्रतिशत किया जाए। हंगामा और विरोध करने वाले किसी भी छात्र पर एक्शन न लिया जाए। कम अटेंड्स पर फाइन खत्म हो। सुबह 9 बजे के बाद गेट बंद न हो, आधे घंटे तक की छूट दी जाए। मैनेजमेंट ने कॉलेज को 3 दिन के लिए बंद कर दिया है। अब सोमवार को कॉलेज खुलेगा। छात्रों का कहना है कि अगर सोमवार को किसी भी छात्र पर कोई कार्रवाई हुई तो हम लोग फिर से आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
एबीवीपी के प्रांत मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों पर अनावश्यक नियम थोपकर उन पर मानसिक और आर्थिक दबाव बना रहा है, जिसे परिषद कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। महानगर मंत्री सुधांशु ने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हुआ, तो संगठन और भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।


https://ift.tt/PgycX6W

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *