DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रामपथ पर ई-रिक्शा बैन से नाराज चालक महापौर से मिले:बोले– रोजी-रोटी पर संकट, मंडलायुक्त के सामने बात रखने का मिला आश्वासन

रामपथ पर लता चौक से टेढ़ीबाजार चौराहे तक ई-रिक्शा पर लगाए गए प्रतिबंध से नाराज़ ई-रिक्शा चालकों ने बुधवार को अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति तिवारी से मुलाकात की। चालकों ने महापौर के सामने अपनी समस्याएं और पीड़ा रखी। इस पर महापौर ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को बन रही नीतियों में शामिल करते हुए उन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी वर्ग को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका प्रयास किया जाएगा। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि प्रतिबंध के बाद गोल्फ कोर्ट मार्ग ही उनके लिए बड़ा सहारा बन गया है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक केवल यात्रियों को देखकर ही वाहन रोकते हैं, जिससे अव्यवस्था पैदा हो रही है। महापौर ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर वे मंडलायुक्त राजेश कुमार और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के सामने ई-रिक्शा चालकों द्वारा उठाए गए बिंदुओं को रखेंगे। उन्होंने कहा कि नीतियों का निर्माण अयोध्या और पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जिसका पालन सभी को करना होगा। महंत गिरीशपति तिवारी ने यह भी कहा कि ई-रिक्शा चालकों के लिए जल्द ही रूट निर्धारित किए जा रहे हैं, ताकि मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके और संकरी गलियों में बेवजह भीड़ न लगे। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी नहीं होगी।


https://ift.tt/y8xDHpv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *