DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मिर्जापुर में सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो किशोर की मौत:दो ने कूदकर बचाई जान, चालक फरार; पुलिस तलाश में जुटी

मिर्जापुर में बुधवार शाम सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो किशोरों की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामला पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट गांव का है। मृतकों की पहचान संजय (15) और अमन (14) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ऊबड़-खाबड़ रास्ते में चढ़ाई पर ट्रॉली पलटी जानकारी के अनुसार, आमघाट गांव निवासी बऊ पांडेय का ट्रैक्टर चालक सरिया लाने के लिए नगर गया था। लौटते समय उसने गांव के चार किशोरों को घुमाने के बहाने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा लिया। सरिया लादकर चालक जब कोटवा कम्हारी गांव की ओर लौट रहा था। तभी आमघाट के पास चढ़ाई वाले ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसा होते देख ट्रॉली पर सवार दो किशोर कूदकर जान बचाने में सफल रहे। जबकि संजय और अमन सरिया के नीचे दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पड़री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक संजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा नौ का छात्र था। उसका एक बड़ा भाई विक्षिप्त बताया गया है। जबकि दूसरा मजदूरी करता है। वहीं, अमन दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पड़री थाना परिसर में जुट गए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/LbA3WhH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *