मैनपुरी में एकतरफा प्यार में 12वीं के छात्र ने लेडी टीचर का होंठ काट लिया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद युवक जबरन गले में हाथ डालकर टीचर को गली में घुमाता रहा। वह किसी बात के लिए टीचर को मना रहा था। जब टीचर नहीं मानी तो उसने होंठ काट लिए। लहूलुहान टीचर जमीन पर गिर गई। लोगों ने उन्हें उठाकर और परिवार वालों को सूचना दी। टीचर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। घटना 26 जनवरी की शाम की है, जिसका सीसीटीवी 4 फरवरी को सामने आया है। सबसे पहले 2 तस्वीरें देखिए… छात्र से तंग आकर टीचर ने स्कूल छोड़ा पीड़िता शहर के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। इसी स्कूल में 17 साल का छात्र 12वीं में पढ़ता है। वो टीचर से एकतरफा प्यार करने लगा। स्कूल में वो टीचर से अभद्रता करने लगा। इसकी शिकायत टीचर ने स्कूल प्रशासन से की। इसके बाद स्कूल में हुई पेरेंट्स टीचर मीटिंग के दौरान टीचर ने आरोपी छात्र की मां को उसकी हरकतों के बारे में बताया। छात्र की मां ने भविष्य में ऐसी हरकतें न होने का भरोसा जताया। कुछ समय तक सबकुछ ठीक रहा। लेकिन कुछ समय बाद छात्र ने टीचर का रास्ता रोकना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर टीचर ने 15 जनवरी को स्कूल में जॉब छोड़ दी। दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। इसके बावजूद छात्र ने टीचर का पीछा नहीं छोड़ा। आते-जाते साथ में चलने का दबाव बनाने लगा। अब वीडियो में क्या दिख रहा, पढ़िए 26 जनवरी की शाम टीचर एक छात्र को पढ़ाने उसके घर जा रही थी। तभी आरोपी छात्र गली में पहुंचा और चलते चलते बातचीत करने लगा। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि छात्र टीचर के साथ गली में टहलता है। उसके बाद जबरन उसके कंधे पर हाथ रखकर जबरन साथ में चलने को कहता है। हाथ छुड़ाया तो दौड़ाकर पकड़ा इसके बाद वो टीचर को पकड़कर गली में ले जाता है। टीचर हाथ छुड़ाने का प्रयास करती है तो उसे नहीं छोड़ता है। एक बार टीचर हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश करती है। लेकिन छात्र उसे दौड़कर पकड़ लेता है। उसके बाद फिर कंधे पर हाथ डालकर कुछ कदम चलता है। साथ में चलने का दबाव डालता है। टीचर के बात न मानने पर स्टूडेंट ने उनका होंठ काट लेता है, जिससे टीचर गली में गिर जाती है। इसके बाद वो जान से मारने की धमकी देकर फरार होता दिख रहा। तीन मिनट 26 सेकेंड के फुटेज में आरोपी छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। सैफई से आगरा रेफर किया स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां प्लास्टिक सर्जन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां टीचर का इलाज चल रहा है। कोतवाली इंस्पेक्टर फतेह बहादुर सिंह ने बताया – मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ एक फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वो घर से फरार है। उसकी तलाश में टीमों को लगाया गया है। पीड़िता का आगरा में इलाज चल रहा है। ————–
ये खबर भी पढ़ें… सुसाइड करने वाली 3 बहनों का रहस्यमयी कमरा:दीवारों पर स्केच, क्रॉस के निशान, लिखा- मैं बहुत अकेली हूं गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी का यह वह फ्लैट है, जहां से कूदकर 3 नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने सुसाइड कर लिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेम ‘कोरियन लव गेम’ में इतना डूब चुकी थीं कि वह उससे बाहर नहीं निकल पाईं।भास्कर रिपोर्टर फ्लैट के उन 2 कमरों में पहुंचा जहां से तीनों बहनें कूदी थीं। फ्लैट में 3 कमरे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/4Kth2l7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply