ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज की सराहना की है। उन्होंने पूर्व सांसद मरहूम शफीक उर रहमान बर्क के बेटे ममलुकुर रहमान को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के फैसलों पर नजर डालनी चाहिए। मौलाना ने साफ तौर पर कहा कि असम और उत्तराखंड की तुलना में उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों को लेकर मुख्यमंत्री योगी का रवैया अधिक संतुलित रहा है। मजारों और मदरसों पर कार्रवाई का दिया हवाला
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने तुलना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में करीब 125 मजारों पर बुलडोजर चलाए गए। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के फैसलों की भी उन्होंने आलोचनात्मक चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर किसी भी मजार या मदरसे पर इस तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने ममलुकुर रहमान से कहा कि अगर वे तीनों मुख्यमंत्रियों के कार्यों का संतुलन (तुलना) करेंगे, तो खुद स्वीकार करेंगे कि योगी आदित्यनाथ एक अच्छे मुख्यमंत्री हैं। पूर्व सांसद बर्क से संबंधों का किया जिक्र
मौलाना ने पूर्व सांसद शफीक उर रहमान बर्क को याद करते हुए उन्हें एक सुलझा हुआ राजनेता बताया। उन्होंने कहा कि बर्क साहब का दंगों से कभी कोई वास्ता नहीं रहा और उनके साथ मेरे निजी संबंध बहुत गहरे थे। जब भी वे बरेली शरीफ आते थे, तो मुलाकात जरूर होती थी और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होती थी।
https://ift.tt/NdbUeHG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply