रामपुर में एक महिला अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला ने पति पर जुआ खेलने, दहेज मांगने और मारपीट कर घर से निकालने जैसे आरोप लगाए हैं। वहीं, पति ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित महिला अनीता ने बताया कि उसके पति ऋषिपाल सिंह को जुए की लत है और वह अपनी पूरी कमाई जुए में बर्बाद कर देता है। महिला का आरोप है कि पति अब परिवार की परवाह किए बिना एक प्लांट बेचने की तैयारी में है। अनीता के अनुसार, जब उसने पति के इस व्यवहार का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार दहेज की मांग की जा रही है। मांग में बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये नकद शामिल हैं। इन आरोपों से परेशान होकर पीड़िता अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर, पति ऋषिपाल सिंह ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत और निराधार बताया है। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि अभी तक कोतवाली में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रार्थना पत्र कोतवाली को प्राप्त होगा या पीड़िता स्वयं थाने पहुंचेगी, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि महिला संबंधी मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है।
https://ift.tt/7miEnDy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply