DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अपर नगर आयुक्त पर गाली-गलौज का आरोप:शिकायतकर्ता ने नगर आयुक्त से की कार्रवाई की मांग, दी धरने की चेतावनी

नगर निगम अयोध्या के अपर नगर आयुक्त पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का गंभीर आरोप लगा है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर उसरू निवासी उमेश कुमार तिवारी ने इस संबंध में नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता उमेश तिवारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे वे अपने मित्र सुमंत के कार्य से संबंधित एक फाइल को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपर नगर आयुक्त सुमित से फाइल पर चर्चा करते हुए कार्य शीघ्र कराने का निवेदन किया। आरोप है कि इस बात पर अपर नगर आयुक्त भड़क गए और उन्हें मां-बहन की गालियां देने लगे। उमेश तिवारी का कहना है कि जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो अपर नगर आयुक्त ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और देख लेने और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से वे मानसिक रूप से आहत हैं। पीड़ित ने नगर आयुक्त से मामले में तत्काल विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे और न्यायालय की शरण लेंगे। नगर आयुक्त जयेंद्र यादव ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


https://ift.tt/rtWSnsO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *