DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विवाहिता ने की आत्महत्या, पति समेत 3 पर केस:पुत्र नहीं होने पर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने की कार्रवाई

पीलीभीत में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि पुत्र न होने और दो बेटियां होने के कारण ससुराल पक्ष उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र का है। यह घटना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भानपुर हंडा की है। बरेली के नवाबगंज निवासी छत्रपाल ने अपनी बेटी पिंकी देवी का विवाह 26 फरवरी 2016 को भानपुर हंडा निवासी कौशल पटेल से किया था। विवाह के बाद पिंकी ने दो बेटियों को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि बेटियों के जन्म के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। वे पुत्र की चाहत में पिंकी को ताने देने लगे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। मृतका के पिता छत्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दामाद कौशल, ससुर डालचंद और जेठ योगेंद्र पिंकी को पुत्र न होने के लिए जिम्मेदार ठहराते थे। पिंकी ने कई बार फोन पर अपने मायके वालों को अपनी आपबीती बताई थी। छत्रपाल ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। लगातार मिल रही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर पिंकी देवी ने 1 फरवरी 2026 को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


https://ift.tt/7S6kZmY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *