DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चित्रकूट में सड़क हादसे में युवक की मौत:तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो उसकी जेब से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मिला। आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान जबरापुर निवासी सुनील कुमार पुत्र राजवा के रूप में हुई। पुलिस ने फोन पर परिजनों को हादसे की सूचना दी। बताया गया कि सुनील कुमार अपने रिश्तेदारों के यहां निमंत्रण में शामिल होने के लिए चित्रकूट आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


https://ift.tt/ueBOpZM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *