DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमेठी में महिला बीएलओ के पति से मारपीट का आरोप:सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

अमेठी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दौरान एक महिला बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पति के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप सामने आया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला बीएलओ के पति ने आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें अपमानित किया और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। जानकारी के अनुसार, बीएलओ के पति कांग्रेस के जिलास्तरीय नेता भी हैं। यह घटना संग्रामपुर विकास खंड के ठेंगहा गांव की बताई जा रही है। यहां बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। महिला बीएलओ के पति राकेश कुमार मौर्य ने इस संबंध में उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) को एक पत्र सौंपा है। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता और मोबाइल छीनने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस मामले को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ महिला-पुरुषों के बीच कहासुनी होती दिख रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर ट्वीट कर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने महिला कर्मचारी की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


https://ift.tt/XkEK1st

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *