DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इटावा में ट्रक-बाइक टक्कर, युवक की मौत:दो युवतियां गंभीर घायल, सैफई पीजीआई रेफर

इटावा में ऊसराहार थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान ऊसराहार थाना क्षेत्र के पुरैला निवासी अनुज कुमार उर्फ लालू पुत्र रामकुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनुज अपनी बाइक से जा रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुज की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। खबर से जुड़ी देखिए तीन तस्वीरें… हादसे में बाइक पर सवार जुली पुत्री सतीश और प्रिया पुत्री अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से घायलों को तत्काल सरसई नावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/rnW9IGN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *