चित्रकूट के राजापुर तहसील क्षेत्र में तीर घुमाई गंगू घाट को लेकर चल रहा किसानों का धरना समाप्त हो गया है। खनिज इंस्पेक्टर मंटू सिंह और एसडीएम राजापुर फूलचंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय किसान कई दिनों से तीर घुमाई गंगू घाट के संचालक पंकज शुक्ला के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का आरोप था कि घाट के संचालन से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा था और उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। किसानों ने बताया कि घाट संचालन के कारण सड़क किनारे उनकी फसलें बर्बाद हो रही थीं। इस संबंध में उन्होंने कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरने पर बैठ गए। धरने में गोलू दुबे, अरविंद दुबे, दुर्गेश दुबे, कंचन केवट, रज्जीत, सत्येंद्र यादव और ओम नारायण सहित कई किसान शामिल थे। किसानों की नाराजगी को देखते हुए खनिज इंस्पेक्टर और एसडीएम राजापुर ने धरना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों की पहल और समाधान के भरोसे के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि तीर घुमाई गंगू घाट से जुड़ी समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा और किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
https://ift.tt/me2LPDZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply