बलरामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई बुधवार को पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय इस बहुचर्चित हत्याकांड की सुनवाई कर रहे हैं। इस मुकदमे में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा और दामाद रमीज सहित पांच लोगों के खिलाफ निर्णय होना है। सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या 4 जनवरी 2022 की रात जरवा मार्ग पर हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचना के बाद पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया था, जिसके बाद से सुनवाई चल रही है। इसी कोर्ट में पूर्व सांसद के गैंगस्टर मामले की भी सुनवाई हो रही है, जिसमें 11 फरवरी की ही तारीख तय की गई है।
https://ift.tt/eGcLdQ7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply