फर्रूखाबद के कमालगंज थाना क्षेत्र के कतरौली पट्टी निवासी रेनू देवी की बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा कमालगंज स्टेशन पर हुआ। रेनू देवी पैसेंजर ट्रेन से लखनऊ दवा लेने जा रही थीं। स्टेशन पर पटरी पार करते समय वह एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। मृतक रेनू देवी पूर्व सैनिक विजय सिंह चौहान की पत्नी थीं। खुदागंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई की। चौकी से भी सिपाही जांच पड़ताल के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिया गया है।
https://ift.tt/T4ZDS0R
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply