मैनपुरी में एकतरफा प्यार में 12वीं के एक छात्र ने महिला टीचर पर हमला कर दिया। दोनों में पहले गली में झड़प हुई। उसके बाद युवक जबरन गले में हाथ डालकर टीचर को पकड़े रहा और गली में घुमाता रहा। उसके बाद जब टीचर नहीं मानी तो उसने धारदार हाथियार से उसके होंठ काट दिए। बताया जाता है कि लहूलुहान टीचर जमीन पर गिर गई तो लोगों ने उठाया और परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने टीचर को पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर किया गया है। जहां टीचर का इलाज चल रहा है। ये घटना 20 जनवरी की शाम की बताई जा रही है। जिसका सीसीटीवी आज सामने आया है। वारदात के दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला बताया जाता है कि पीड़िता शहर के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। इसी स्कूल में 17 साल का छात्र 12वीं में पढ़ता है। वो टीचर से एकतरफा प्यार करने लगा। स्कूल में वों टीचर से अभद्रता करने लगा। इसकी शिकायत टीचर ने स्कूल प्रशासन से की। इसके बाद स्कूल में हुई पेरेंट्स टीचर मीटिंग के दौरान टीचर ने आरोपी छात्र की मां को उसकी हरकतों के बारे में बताया। छात्र की मां ने भविष्य में ऐसी हरकतें न होने का आश्वासन दिया था। कुछ समय तक सबकुछ ठीक रहा। लेकिन बाद में छात्र ने फिर से शिक्षिका का पीछा करना, रास्ता रोकना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर महिला शिक्षिका ने 15 जनवरी को उस स्कूल में जॉब छोड़ दी। दो दिन बाद शहर के ही दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद छात्र ने टीचर का पीछा नहीं छोड़ा। स्कूल आते-जाते समय धमकाने लगा और साथ में चलने का दबाव बनाने लगा। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा 20 जनवरी की शाम शिक्षिका एक छात्र को पढ़ाने उसके घर जा रही थी। तभी आरोपी छात्र गली में पहुंचा और चलते चलते बातचीत करने लगा। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि छात्र टीचर के साथ गली में टहलता है। उसके बाद जबरन उसके कंधे पर हाथ रखकर जबरन साथ में चलने को कहता है। हाथ छुड़ाया तो दौड़कर पकड़ा इसके बाद वो टीचर को पकड़कर गली में ले जाता है। टीचर हाथ छुड़ाने का प्रयास करती है तो उसे नहीं छोड़ता है। एक बार टीचर हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश करती है लेकिन छात्र उसे दौड़कर पकड़ लेता है। उसके बाद फिर कंधे पर हाथ डालकर कुछ कदम चलता है और साथ चलने का दबाव डालता है। बताया जाता है कि इसी दौरान उसने धारदार हथियार निकाला और उसके होठ पर वार कर दिया। जिससे टीचर गली में गिर जाती है, इसके बाद वो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। तीन मिनट 26 सेकेंड के फुटेज में वो गली में जबरदस्ती छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। हमले में टीचर के होंठ कट गए। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां प्लास्टिक सर्जन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां टीचर का इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह ने बताया – मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वो घर से फरार है। उसकी तलाश में टीमों को लगाया गया है। पीड़िता का इलाज आगरा में चल रहा है।
https://ift.tt/CYSl1Gc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply