DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग्स के समर्थन में प्रदर्शन:पशु प्रेमियों का विरोध, गूंजा नारा, ‘आवारा नहीं, हमारा है’

लखनऊ में बुधवार को वायरलेस चौराहा पर पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने स्ट्रीट डॉग्स के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे और स्ट्रीट डॉग्स को पाउंड व शेल्टर में भेजने के फैसले का विरोध जताया। प्रदर्शन में विभिन्न संस्थाओं से जुड़े सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान ‘आवारा नहीं हमारा है’, ‘स्ट्रीट डॉग्स को अधिकार दो’ जैसे नारे लगाए गए।
डॉग्स को पाउंड में भेजने का विरोध फैरी टेल्स मासूम फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा ने कहा कि स्ट्रीट डॉग्स को उनकी जगह से हटाने का हम कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉग्स को न तो पाउंड में भेजा जाना चाहिए और न ही किसी पिंजरे में बंद किया जाना चाहिए। बेजुबान जानवर अपना दर्द कह नहीं सकते, लेकिन उनके दर्द को महसूस किया जा सकता है। नेहा ने आरोप लगाया कि जानवरों को जहर देकर मार देना या गाड़ी से कुचल देना बेहद शर्मनाक है। हर साल हजारों डॉग्स की जान चली जाती है, लेकिन दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। इसी वजह से हम लोग सड़कों पर उतरकर डॉग्स की सुरक्षा और अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं।
लोगों की चुप्पी बेहद शर्मनाक’ प्रदर्शन में शामिल खुशबू ने कहा कि स्ट्रीट डॉग्स के खिलाफ क्रूरता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने तेलंगाना की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। डॉग्स को भी दर्द होता है, उन्हें भी जीने का अधिकार है। यह बात इंसान कब समझेगा। ABC नियम लागू करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि डॉग्स दौड़ाते हैं, लेकिन यह कोई नहीं देखता कि वही डॉग्स दिनभर भूखे रहते हैं और गाड़ियों के नीचे कुचल दिए जाते हैं। उन्होंने मांग की कि ABC नियम 2001 के तहत पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त धन और दक्षता बढ़ाई जाए। साथ ही रेबीज टीकाकरण को 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए।


https://ift.tt/18PqEBF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *