लखनऊ में सेल्स बार एसोसिएशन ने बुधवार को अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के सभागार में किया गया। इसमें कर कानून के क्षेत्र में लंबे समय से सेवाएं दे रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। सेल्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विधि के क्षेत्र में 50 वर्ष से अधिक समय तक सक्रिय वकालत करना एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर गोपाल नारायण मल्होत्रा, जगदीश कुमार, अशोक श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, हीरा यादव और सुधीर कुमार श्रीवास्तव को विधि व्यवसाय में 50 वर्ष से अधिक की सेवा पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने इन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। 80 अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया संजय मिश्र ने बताया कि उन अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने अधिवक्ता जीवन के 25 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक पूरे कर लिए हैं। इस समारोह में टैक्स बार एसोसिएशन से जुड़े कुल 80 अधिवक्ताओं को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संघ के महामंत्री शिव कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों, सम्मानित अधिवक्ताओं और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी सहित संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों—अखिलेश श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा, अनुराग बाजपेयी, विनोद कुमार शुक्ला, प्रशांत शर्मा और अर्जुन प्रसाद शुक्ला का विशेष योगदान रहा। महामंत्री ने भविष्य में भी अधिवक्ताओं के सम्मान और कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। अधिवक्ताओं की भूमिका की सराहना की समारोह की मुख्य अतिथि वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण, लखनऊ पीठ की सदस्य (न्यायिक) संतोष कुमार श्रीवास्तव रहीं। विशिष्ट अतिथियों में वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण, सर्वन पीठ के सदस्य (न्यायिक) नरेन्द्र कुमार और राज्य कर अधिकरण, लखनऊ के अध्यक्ष रमेश चंद्र शामिल थे। अतिथियों ने न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
https://ift.tt/30ANu1v
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply