DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

केंद्रीय मंत्री को गद्दार कहे जाने पर भड़का सिख समुदाय:राहुल गांधी के बयान के विरोध में लखनऊ में फूंका गया पुतला

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर राहुल गांधी के बयान ने सिख समुदाय में नाराज़गी बढ़ा दी है। राहुल गांधी द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” कहे जाने के बाद लखनऊ में सिख संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। शहर के आलमबाग इलाके में सिख समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे। गुरुगोविंद सिंह समिति के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के बयान को सिख समाज के लिए अपमानजनक बताया और तत्काल माफी की मांग की। आलमबाग में सिख संगठनों का जोरदार विरोध आलमबाग स्थित खालसा चौक पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी के बीच राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, खासकर तब जब मामला सिख समाज से जुड़ा हो। बयान से आहत सिख समाज प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” कहे जाने से पूरे सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। सिख संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह के बयान दोहराए गए तो विरोध और तेज किया जाएगा।


https://ift.tt/8i5vQU4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *