चित्रकूट में झांसी–मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क हादसा हो गया। भरतकूप थाना क्षेत्र के रैली कल्याणपुर के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान राज्जु पटेल (48) निवासी भागवतपुर, भरतकूप और भूरालाल (70) निवासी तरौंहा के रूप में हुई है। हादसे के बाद सभी घायलों को शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राज्जु पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भूरालाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घायलों में संपत देवी पत्नी राजकुमार (निवासी मोहनपुरवा, अतर्रा), 32 वर्षीय प्रीति पुत्री कृष्ण कुमार (गोबरिया), महेंद्र पुत्र शिवचरण (लुधवा) और तिजिया पत्नी श्रीकांत शामिल हैं। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि ऑटो भरतकूप से बांदा की ओर जा रहा था। राज्जु पटेल बदौसा थाना क्षेत्र के महुराई गांव में एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किराए के ऑटो से यात्रा कर रहे थे। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया है। चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/9EslvcW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply