DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ओपी राजभर बोले- सपा झूठ बोलने का कारोबार करती है:कहा- आज लाखों यादव-मुसलमान बीजेपी का झंडा लेकर घूम रहे, वे सरकार कैसे बनाएंगे

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर बयान दिया और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे और मतपत्र भी छप चुके हैं। अखिलेश यादव के इस आरोप पर कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर एक करोड़ मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटवाए हैं, राजभर ने इसे ‘झूठ बोलने का कारोबार’ बताया। उन्होंने कहा कि सपा झूठ बोलने का काम करती है और चुनाव आयोग का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। राजभर ने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक दल वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और कटवाने का काम करते हैं। राजभर ने संसद की गरिमा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि संसद में पढ़े-लिखे लोग जाते हैं, जो कानून बनाने के लिए जनता द्वारा भेजे जाते हैं। उनका काम देश के कानून को बेहतर बनाना है, ताकि देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सके। उन्होंने एक कानून का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस पर एक कमेटी बनाने का बयान दिया है, जिसकी रिपोर्ट 15 दिन में आएगी। यदि कानून में कोई कमी पाई जाती है, तो उसे सुधारा जाएगा। राजभर ने 27% आरक्षण के मामले का भी उल्लेख किया, जो सुप्रीम कोर्ट तक गया था और कोर्ट ने इसे स्वीकार किया था। राजभर ने कहा कि जिन्हें आपत्ति है, वे सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यूजीसी से संबंधित मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को निर्धारित है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा अब उनके पास यही सब बातें करने के अलावा कोई काम नहीं रह गया है। आरोप लगाया गया कि आज लाखों यादव और मुसलमान भाजपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं, जो पहले उनकी पार्टी का झंडा लेकर चलते थे। ऐसे में सवाल है कि वे अब सरकार कैसे बनाएंगे। अखिलेश यादव लंबे समय से यही आरोप लगाते आ रहे हैं। जब वह विदेश जाते हैं तो भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हैं और ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हैं। उनका कहना होता है कि ईवीएम से चोरी हो रही है, लेकिन जब वे चुनाव जीतते हैं तो उन्हें कोई गड़बड़ी नजर नहीं आती, और जब हारते हैं तो ईवीएम पर सवाल खड़े कर देते हैं। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारी ठोकते हुए कहा गया कि 22 तारीख को आजमगढ़ आइए, वहां पार्टी की ताकत दिखाई जाएगी।


https://ift.tt/xmrGZVw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *