DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फॉर्च्यूनर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:मौज-मस्ती के लिए चुराई थी गाड़ी, पुलिस ने किया बरामद

ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। यह घटना 2 फरवरी की रात को NX One सोसायटी के पास हुई थी, जहां से अज्ञात चोरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी चुरा ली थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए टीमें गठित की थीं। स्थानीय खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने इस चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने गोल्डन ग्रैंड निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से गौरव शुक्ला उर्फ कृष्णा और चंदन पांडे उर्फ गोलू, दोनों निवासी प्रतापगढ़, को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी मिली। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों ने यह फॉर्च्यूनर गाड़ी बेचने के इरादे से चुराई थी। वे मौज-मस्ती के लिए पैसे कमाना चाहते थे। पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, उनका कोई पिछला आपराधिक इतिहास नहीं है।


https://ift.tt/cyOHASu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *