DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 20 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त कराई:भनौता में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुल्डोजर, निर्माण ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को अधिसूचित ग्राम भनौता के खसरा संख्या 135 की जमीन पर बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुल्डोजर चलाकर लगभग 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग की वर्क सर्कल दो की टीम ने की। शिकायत मिली थी कि कुछ कॉलोनाइजर इस जमीन पर बाउंड्री बनाकर अवैध प्लॉटिंग करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने इस संबंध में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अधिसूचित क्षेत्रों में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एसीईओ यादव ने आम जनता से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने लोगों को अपनी गाढ़ी कमाई अवैध कॉलोनियों में न फंसाने की सलाह दी। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि भनौता के खसरा संख्या 135 की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। इसके बाद वर्क सर्किल दो की टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/RCLoulq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *