DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा में कैंटर की टक्कर से चालक की मौत:ग्वालियर निवासी जीवन लाल की मौके पर दर्दनाक मौत

मथुरा में एक भीषण सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना फरह थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोल प्लाजा के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कैंटर एक अज्ञात भारी वाहन से टकरा गया। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर अपने आगे चल रहे एक अज्ञात भारी वाहन से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन पिचक गया। चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क से हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त में मृतक की पहचान जीवन लाल के रूप में हुई है। जीवन लाल मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित मोती झील, पुरानी छावनी क्षेत्र का निवासी था और पेशे से कैंटर चालक था। पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के परिजन मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि जीवन लाल रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी पर थी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है।


https://ift.tt/3NTyHOm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *