DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

टक्कर मार पुलिस का बैरियर गिराने वाली गाड़िया सीज:लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में स्टंटबाजी का वीडियो हुआ था वायरल, चालक निकले नाबालिग

लखनऊ गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्टंटबाजी और पुलिस बैरियर गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने तीन लग्जरी गाड़ियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने थार, स्कॉर्पियो और सियाज समेत तीन गाड़ियों को सीज कर दिया है। जांच में सामने आया स्टंटबाजी का पूरा खेल 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जनेश्वर मिश्र पार्क क्षेत्र में कुछ युवक लग्जरी वाहनों से स्टंटबाजी कर रहे थे। इसी दौरान थार गाड़ी से पुलिस बैरियर को गिरा दिया गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि स्टंट करने वालों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई। उसकी मदद से ही गाड़ियों ने नंबर निकाले गए। जांच में सामने आया कि स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालक नाबालिग हैं। नियमानुसार उनके परिजनों को थाना बुलाकर कड़ी हिदायत दी गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें रुखसत किया गया।


https://ift.tt/aDVFMWL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *